PM मोदी बिहार के 5 जिलों के किसानों को करेंगे सम्मानित, कृषि क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सौगात

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर जिले में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे राज्य के किसानों को कई सौगातें देंगे और कृषि क्षेत्र में नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री के इस दौरे से बिहार के किसानों को विशेष लाभ होगा.

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर जिले में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान वे राज्य के किसानों को कई सौगातें देंगे और कृषि क्षेत्र में नई योजनाओं को गति प्रदान करेंगे. उनके इस दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, और स्थानीय प्रशासन प्रधानमंत्री के आगमन को सफल बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था कर रहा है.

किसानों के साथ सीधा संवाद

PM मोदी इस अवसर पर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सूक्ष्म सिंचाई का लाभ उठाने वाले किसानों से संवाद करेंगे. इसके लिए भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार और मुंगेर जिलों के किसानों की सूची तैयार की गई है.

चयनित किसानों को मिलेगा सम्मान

संयुक्त निदेशक उद्यान राधा रमण ने भागलपुर जिले से 20 किसानों और बांका, कटिहार, पूर्णिया तथा मुंगेर जिलों से 10-10 किसानों के नाम चयनित किए हैं. इन किसानों को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा. केंद्र सरकार को भेजने के लिए 60 किसानों की सूची तैयार कर ली गई है.

किसान सम्मान निधि की राशि होगी जारी

PM मोदी अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई किस्त जारी करेंगे. इसके तहत भागलपुर जिले के 2,54,072 किसानों के खातों में आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी. हालांकि, जिले के 877 किसानों का ई-केवाईसी अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिनमें से अधिकांश की मृत्यु हो चुकी है.

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों से चर्चा भी कर सकते हैं. योजना के तहत एक लाख किसानों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जिसमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा सहित अन्य जिलों के किसान शामिल होंगे.

कृषि नवाचारों का होगा प्रदर्शन

PM नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर हैं. किसानों द्वारा खेती में उपयोग होने वाली नई तकनीकों और नवाचारों का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें मशरूम की झोपड़ी, मखाना की खेती एवं प्रसंस्करण जैसे मॉडल शामिल होंगे. साथ ही, मखाना बोर्ड के गठन की भी घोषणा की गई है, जिससे प्रधानमंत्री को इस कृषि उत्पाद की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >