bhagalpur news. जूलॉजी विभाग में जेएसआइ पटना की टीम ने किया पौधरोपण

स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान विभाग टीएमबीयू में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने स्वच्छता मिशन के तहत पौधरोपण किया.

स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान विभाग टीएमबीयू में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने स्वच्छता मिशन के तहत पौधरोपण किया. वैज्ञानिक सह प्रभारी डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में डॉ हसन, डॉ संजय कुमार, डॉ सुमन कुमार, डॉ सुनीता और बीएसआइ की डॉ प्रियंका जी उपस्थित रहीं. विभाग के अध्यक्ष डॉ धर्मशीला कुमारी, इको क्लब के कोऑर्डिनेटर डॉ डीएन चौधरी, डॉ नवयेन्दू रक्षित सहित सभी कर्मचारी और छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए. सभी ने कचनार, छतवन, कनेर आदि के पौधे लगाए. डॉ अनिल कुमार ने छात्रों को पौधरोपण और स्वच्छता अभियान के महत्व की जानकारी दी. परिसर को साफ-सुथरा रखने की अपील की. डॉ धर्मशीला कुमारी ने टीम को धन्यवाद दिया. डॉ डीएन चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण, जल, जमीन, जंगल और जंगली जानवरों की सुरक्षा की आवश्यकता पर छात्रों को जागरूक किया. कार्यक्रम के बाद टीम विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन आश्रयणी के सर्वेक्षण के लिए रवाना हुई. डॉ अनिल कुमार ने सभी का धन्यवाद करते हुए स्मृति चिह्न भी प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >