bhagalpur news. दिल्ली में पीरपैंती के युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरपैंती पंचायत के पश्चिम टोला निवासी स्वर्गीय मोहम्मद मल्लू के पुत्र 22 वर्षीय मोहम्मद दिल्लो की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई

पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरपैंती पंचायत के पश्चिम टोला निवासी स्वर्गीय मोहम्मद मल्लू के पुत्र 22 वर्षीय मोहम्मद दिल्लो की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. युवक का शव दिल्ली के दरियागंज इलाके में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम पसर गया.

परिजनों के अनुसार दिल्लो दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था और भरण-पोषण करने में सहयोग करता था.

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह काफी देर तक जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो उसके साथ काम करने वाले सहयोगियों को चिंता हुई. सहयोगी उसके कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था. इसी दौरान कमरे के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई.

घटना की खबर जैसे ही पीरपैंती स्थित उसके घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई. मो दिल्लो पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था. परिवार पहले से ही आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों से गुजर रहा था, क्योंकि करीब दो वर्ष पूर्व उसके पिता स्वर्गीय मल्लू का निधन पानी में डूबकर हो चुका है. अब बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

गांव के लोगों ने बताया कि दिल्लो मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था. फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >