bhagalpur news.अंगिका विभाग में दर्शनशास्त्र विभाग होगा शिफ्ट, कार्य जोरों पर

टीएमबीयू के पीजी दर्शन शास्त्र विभाग इसी सप्ताह में अंगिका विभाग में शिफ्ट होगा. इसे लेकर तैयारी जोरों पर की जा रही है

टीएमबीयू के पीजी दर्शन शास्त्र विभाग इसी सप्ताह में अंगिका विभाग में शिफ्ट होगा. इसे लेकर तैयारी जोरों पर की जा रही है. शनिवार को रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे, विवि एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार, विवि इंजीनियर संजय कुमार, अंजनी कुमार, पंकज कुमार व मोहम्मद शाबीर विभाग पहुंचे और कार्यों का जायजा लिया. विभाग को शिफ्ट करने को लेकर बाथरूम को दुरूस्त करने के साथ भवन के कमरों में रखी उत्तरपुस्तिका व अन्य भवन निर्माण सामग्री को दूसरी जगह रखा गया. रजिस्ट्रार ने कहा कि विभाग में शिफ्ट करने से पहले रोशनी, पंखा व बाथरूम की बेहतर व्यवस्था की जा रही है. पूरे परिसर में जेसीबी की मदद से समतलीकरण का कार्य कराया गया है. रविवार से विभाग को शिफ्ट करने का काम शुरू हो सकता है. इससे पहले परीक्षा विभाग भवन में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया. कार्य को जल्द पूरा करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया. वहीं देर शाम प्रभारी कुलपति ने भी निरीक्षण किया.

नवनिर्मित दिनकर हॉल में होगा सेमिनार व कॉन्फ्रेंस

दिनकर न्यू कैंपस यानी पीजी हिंदी विभाग के सामने रूसा के फंड से नवनिर्मित दिनकर हॉल बनकर तैयार है. अब यहां कैंपस स्थित सभी विभाग का सेमिनार व कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा. दो मंजिला भवन में मंच सहित दो बड़ा हॉल की सुविधा है. रूसा के फंड से तैयार कराया गया है. बताया जा रहा है कि जल्द हैंड ओवर की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >