Bhagalpur news पीजी एथलेटिक्स यूनियन ने पीबीएस कॉलेज बांका को 89 रन से हराया

अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को पीजी एथलेटिक्स यूनियन और पीबीएस कॉलेज बांका के बीच मुकाबला हुआ.

एसएसवी कॉलेज कहलगांव के खेल मैदान में अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को पीजी एथलेटिक्स यूनियन और पीबीएस कॉलेज बांका के बीच मुकाबला हुआ. पीजी एथलेटिक्स यूनियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीबीएस कॉलेज बांका को 89 रन से पराजित किया. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीजी एथलेटिक्स यूनियन की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 179 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीबीएस कॉलेज बांका की टीम 19.3 ओवर में मात्र 90 रन पर सिमट गयी. विजेता टीम के अमित सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच में अंपायर की भूमिका नरेंद्र कुमार और मनोज कुमार ने निभायी, जबकि थर्ड अंपायर के रूप में डॉ विपिन और डॉ दिलीप मौजूद थे. स्कोरिंग की जिम्मेदारी हर्ष राज ने संभाली. उद्घोषणा काजू और सिंटू ने की. आयोजन को सफल बनाने में पीटीआई संजय कुमार की सक्रिय भूमिका रही.

पटेल चैलेंज ट्रॉफी का दूसरा लीग मैच रामपुर ने जीता

कहलगांव राम सुंदर उवि रामपुर के खेल मैदान में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत पटेल चैलेंज ट्रॉफी का दूसरा लीग मैच बुधवार को रामपुर और नंदलालपुर पंचायत की टीमों के बीच खेला गया. टॉस जीत कर नंदलालपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तरी रामपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 7.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया. रामपुर की ओर से मोनू कुमार ने मात्र 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बनाकर मैच को एकतरफा कर दिया. उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. निर्णायक के रूप में वेद प्रकाश एवं सुभाष यादव, स्कोरर अरशद कुमार, राज, पवन व बादल रहे. उद्घोषक संजीत पाठक, प्रदीप यादव एवं दीपक कुमार रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >