bhagalpur news. लोहिया पुल और विक्रमशिला सेतु पर जाम से घंटों परेशान रहे लोग

त्योहारों का मौसम प्रारंभ हो जाने के बाद इन दिनों शहर में जाम एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है

त्योहारों का मौसम प्रारंभ हो जाने के बाद इन दिनों शहर में जाम एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है. लोहिया पुल पर प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा परिचालन पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी चालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. मंगलवार की दोपहर स्टेशन चौक से लेकर लोहिया पुल और गुड़हट्टा चौक तक का रास्ता एक घंटे से अधिक समय तक जाम रहा. पुल पर ई-रिक्शा के साथ फल विक्रेता और अन्य फुटकर दुकानदारों की भीड़ से यातायात बाधित रहा. हालात यह है कि कई वाहन चालक जाम देखकर बीच रास्ते से ही लौट गए. स्टेशन चौक पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार स्वयं मौके पर मौजूद रहे और जाम हटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन स्थिति सामान्य होने में लंबा समय लगा. विक्रमशिला सेतु हुआ वन-वे

उधर, शाम के समय विक्रमशिला सेतु पर भी यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. पुल पर एक ट्रक खराब हो जाने से करीब दो घंटे तक वाहनों का परिचालन वन-वे करना पड़ा. इस दौरान लंबी कतार लग गई और बड़ी संख्या में वाहन चालक आधे से एक घंटे तक जाम में फंसे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >