हबीबपुर नगर पंचायत में इन दिनों नशे का कारोबार चरम पर है. स्मैक और अवैध शराब की बढ़ती बिक्री से परेशान होकर वार्ड चार के लोग और समाजसेवियों ने गुरुवार को आपात बैठक की. इसमें सर्वसम्मति से इसके खिलाफ आर-पार की जंग लड़ने का निर्णय लिया. बैठक में स्थानीय लोगों ने छोटे-छोटे बच्चों को नशे की गिरफ्त में आने पर चिंता जतायी. आरोप है कि स्थानीय पुलिस की शिथिलता के कारण नशा कारोबारी बेखौफ होकर अपना धंधा चला रहा है. वहीं मो शमशेर, निर्मल कुमार, समाजसेवी मो जैनुल ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी तेजी से नशा कारोबारी पैर पसार रहा है. जिसका असर यहां के छोटे-छोटे बच्चों में दिख रहा. वहीं उन लोगों ने ये भी कहा कि नशे की लत इस कदर चढ़ी हुई है कि दुकानों में चोरी, बीच सड़क पर मारपीट की वारदात बढ़ गयी है. सड़क पर महिलाओं और युवतियों को चलने में काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है. वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से ऐसे नशा कारोबारी को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की. नशे के करोबारी पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो नगर पंचायत हबीबपुर के लोग सड़क पर उतरने को बेबस है. उनलोगों ने क्षेत्र के स्कूलों और सार्वजनिक जगहों पर युवाओं को जागरूक करने की बात कहीं. मौके पर मो शमशेर, मो आरजू, निर्मल कुमार, मो चांद, साबिर, गफ्फार, मो परवेज, मो जैनुल सहित अन्य उपस्थित थे.
bhagalpur news. नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ एकजुट हुए लोग

bhagalpur news. नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ एकजुट हुए लोग
Copied link
हबीबपुर नगर पंचायत में इन दिनों नशे का कारोबार चरम पर है. स्मैक और अवैध शराब की बढ़ती बिक्री से परेशान होकर वार्ड चार के लोग और समाजसेवियों ने गुरुवार को आपात बैठक की