Bhagalpur. बरारी पुल घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा, गंगा में कूदने जा रही महिला को लोगों ने बचाया

बरारी पुल घाट के समीप गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने गंगा नदी में कूदने का प्रयास किया.

भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट

भागलपुर. बरारी पुल घाट के समीप गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने गंगा नदी में कूदने का प्रयास किया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घाट पर तैनात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को अपने नियंत्रण में लिया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी आक्रामक हो गयी थी. उसने अपने पति पर हमला कर दिया, जिससे वहां मौजूद यात्रियों और लोगों में डर का माहौल बन गया. महिला को काबू में करने के दौरान उसने महिला पुलिसकर्मी को दांत से काट लिया और अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे शांत कराया.महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति पिछले एक सप्ताह से ठीक नहीं है. उसका इलाज कराने के लिए वे सदर अस्पताल भागलपुर आये थे, लेकिन इलाज नहीं हो सका. जांच रिपोर्ट गुरुवार को आने वाली थी. वापस लौटने के दौरान महिला अचानक गंगा में कूदने की कोशिश करने लगी.पति ने बताया कि नाविक की मदद से किसी तरह महिला को पकड़कर पुलिस के पास लाया गया. उन्होंने यह भी कहा कि महिला दवा खाने से इनकार करती है और खुद को पूरी तरह ठीक बताती है. फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >