bhagalpur news. लोगों को हरेक साल एक पौधा लगाने की जरूरत

पृथ्वी दिवस पर बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग आयोजन हुआ. कहीं पौधरोपण, तो कहीं जागरूकता रैली, तो कहीं संगोष्ठी हुई.

पृथ्वी दिवस पर बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग आयोजन हुआ. कहीं पौधरोपण, तो कहीं जागरूकता रैली, तो कहीं संगोष्ठी हुई. जीवन जागृति सोसाइटी की ओर से जल बचाओ-जीवन बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण और जागरूकता रैली निकाली गयी. प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि एक व्यक्ति एक पौधा हर साल लगाएं एवं जल को भी संरक्षित करें. सौर ऊर्जा का उपयोग सरकार की योजना को जानें और उसका लाभ उठाएं.

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार एवं सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना कर की. इसमें स्थानीय नागरिकों, एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भाग लिया.

उप श्रम आयुक्त कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ. उप श्रम आयुक्त सुधांशु कुमार, डॉ अजय कुमार सिंह एवं सोसाइटी के सदस्यों ने मिलकर कई पौधे लगाए. डॉ अजय सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित संरक्षण और देखभाल भी उतनी ही जरूरी है, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को संतुलित रखने में योगदान दे सकें. इस कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक पुरुषोत्तम प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संबित कुमार, संगीता साह, आलोक कुमार, मो आसिफ, बसंत सिंह अमित, अंशु कुमार, अखलेश, मृत्युंजय शामिल हुए.

मंदार नेचर क्लब की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मंदार नेचर क्लब भागलपुर ने राजकीय मदनलाल बालिका मध्य विद्यालय नया बाजार में गोष्ठी सह चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी. गोष्ठी का विषय ” पृथ्वी पर बढ़ता पर्यावरणीय संकट था. गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो तपन कुमार घोष ने की. विशिष्ट अतिथि चिकित्सक डॉ गौतम अग्रवाल थे. विशेष प्रवेश डॉ डीएन चौधरी ने किया. मुख्य वक्ता डॉ उमेश प्रसाद नीरज और पीजी राजनीति विज्ञान विभाग भागलपुर की डॉ रुचि श्री ने पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका पर प्रकाश डाला. क्लब के सदस्य अरविंद मिश्रा ने भी बढ़ते पर्यावरण संकट पर प्रकाश डाला. सचिव डॉ सुनील अग्रवाल ने कहा कि विश्व में पर्यावरण की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है, अभी पेट्रोल के लिए जंग हो रहा है. उपाध्यक्ष डॉ अमित मोइत्रा, विद्यालय की प्राचार्य अर्पणा कुमारी, डॉ संतोष ठाकुर, पंकज प्रमाणिक, डॉ तपन कुमार पान, राहुल, वरिष्ठ छायाकार मनोज सिन्हा, शैलेश कुमार वर्णवाला, उदय, कला केंद्र भागलपुर के प्राचार्य राहुल, तेरापंथ के उज्जैन मालू आदि उपस्थित थे. वहीं स्वाभिमान की ओर से शिक्षण संस्थान, मंदरोजा में हमारी पृथ्वी हमारी जिम्मेदारी विषयक संगोष्ठी हुई. अध्यक्षता संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने की. रंजन कुमार राय, डॉ संतोष कुमार ठाकुर, गोपाल महतो, चंदन कुमार, प्रेम कुमार सिंह, सुधांशु शेखर, अशोक झा, अजय शंकर प्रसाद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >