भागलपुर ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :
शनिवार की सुबह आये तेज बारिश से शहर में कई जगहों पर जहां जल-जमाव हो गया. वहीं शहर के बरारी-तिलकामांझी रोड स्थित पथ परिवहन निगम के मुख्य गेट पर बारिश का पानी जमा होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. यात्रियों को बारिश के पानी में जाकर बस को पकड़ना पड़ा. स्थिति यह थी कि कुछ बस को सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा जब जाकर यात्री बस में बैठे. निगम परिसर की स्थिति बहुत ही नारकीय है. बारिश से बचने के लिए भी सही तरीके से जगह नहीं है.डिक्सन मोड़ के पास भी हो गया जल-जमाव
डिक्शन मोड़ के पास भी बारिश के कारण जल-जमाव हो गया था. जिसके कारण लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. लोहा-पट्टी व सब्जी मंडी जाने वाले वाले रास्ते भी पूरी तरह खराब हो गये. बारिश होने से पूरा सड़क किचकिच हो गया. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
