bhagalpur news. भागलपुर के तीन खिलाड़ी नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में लेंगे भाग

भागलपुर के नाथनगर के एथलीट दिव्यांश कुमार, गुल्ली कुमारी व मानवी कुमारी का चयन 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में किया गया है

भागलपुर के नाथनगर के एथलीट दिव्यांश कुमार, गुल्ली कुमारी व मानवी कुमारी का चयन 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में किया गया है. दिव्यांश राज का 100 व 200 मीटर दौड़ में, गुल्ली कुमारी का 1000 मीटर दौड़ और मानवी कुमारी का ट्रायथलान के अंतर्गत चयन हुआ है.

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नसर आलम ने बताया कि चयनित एथलीट को 28 सितंबर तक राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचना है. यहां से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद सारे खिलाड़ी ओडिशा के लिए रवाना होंगे. प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 अक्तूबर तक होना है. पिछले साल दियांश ने बिहार को मेडल जीत कर दिया था. खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. संघ के अध्यक्ष जेड हसन ने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >