Video: भागलपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर फिलिस्तीन का झंडा लहराया, युवकों ने इजराइल मुर्दाबाद के लगाए नारे

Video: भागलपुर जंक्शन पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हुआ है. प्लेटफॉर्म पर झंडा लहराकर इन युवकों ने फिलिस्तीन जिंदाबाद और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं.

Bihar News: एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जो बिहार के भागलपुर जंक्शन का बताया जा रहा है. वीडियो में एक युवक फिलिस्तीन का झंडा लहराता दिख रहा है. हाथ में झंडा लेकर यह शख्स फिलिस्तीन जिंदाबाद और इज़राइल मुर्दाबाद का नारा लगा रहा है. इस शख्स के साथ कुछ और युवक प्लेटफॉर्म पर मौजूद दिख रहे हैं जो इसके साथ मिलकर नारे लगा रहे हैं. कुछ और युवकों के हाथों में विवादित झंडे दिख रहे हैं. हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लिए युवक पार्सल वाले सामानों पर चढ़कर उसे लहराता दिखा है. हैरान करने वाली बात यह है कि भागलपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर सुनियोजित तरीके से यह सब सरेआम होता रहा लेकिन जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के कर्मियाें की नजर इसपर नहीं पड़ी.

(वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. )

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >