Bhyagalpur news पीरपैंती में मेडिकल कैंप का आयोजन

पीरपैंती डाॅ यमुना प्रसाद सिंह स्मृति चिकित्सालय में पद्मश्री डॉ दिलीप कुमार सिंह की शताब्दी वर्षगांठ पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया.

पीरपैंती डाॅ यमुना प्रसाद सिंह स्मृति चिकित्सालय में पद्मश्री डॉ दिलीप कुमार सिंह की शताब्दी वर्षगांठ पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. पुत्र डॉ संजय कुमार सिंह ने शिविर का उद्घाटन सभी चिकित्सकों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया. डॉ संजय कुमार सिंह ने पिता के कार्यों से लोगों को अवगत कराया.

मुख्य अतिथि डॉ जीतेंद्र कुमार सिंह कैंसर रोग विशेषज्ञ, महावीर कैंसर संस्थान के पूर्व निदेशक ने डॉ दिलीप कुमार सिंह के चिकित्सा जगत में किये गये कार्यों को सराहा. विशिष्ठ अतिथि डॉ वसुंधरा लाल (महापौर) भागलपुर व डॉ अजय कुमार सिंह मौजूद थे. उन्होंने डॉ दिलीप कुमार सिंह को नमन कर शिविर की सफलता के लिए शुभकामना दी. पुत्र-वधु डॉ प्रतिभा सिंह, पौत्र डॉ सिद्धार्थ जय सिंह तथा पौत्र-वधु डॉ मोनिका सिसोदिया शिविर में मौजूद थे. शिविर में नियो मैनकाइंड की ओर से फ्री जांच कैंप का आयोजन किया गया. हैप्पी वैली स्कूल, पीरपैंती के प्रधानाचार्य डॉ के एल शिखवाल ने डॉ दिलीप कुमार सिंह के सामाजिक योगदान में शिक्षा के प्रति उनकी सेवा को सराहा. शिविर में कुल 22 चिकित्सकों ने योगदान दिया, जिनमें डॉ मनीष कुमार, डॉ रविशंकर सिंह, डॉ विवेक गौरव, डॉ विकाश सिंह, डॉ सोमेन चटर्जी, डॉ बिहारी लाल, डॉ अर्चना झा, डॉ संजीव लाल, डॉ लेना नायर, डॉ राजीव सिन्हा, डॉ आनंद सिन्हा, डॉ मनीष कुमार, डॉ विष्णु कुमार डोकानिया, डॉ सनातन कुमार, डॉ उज्जवल कुमार डॉ ऋषिकेश. कुल 13 चिकित्सा विभागों में मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया जिनमें दन्त, ह्रदय, छाती, किडनी, मूत्र, आंख, कैंसर, न्यूरो, स्त्री-रोग, शल्य, हड्डी, फिजिशियन, क्रिटिकल केयर रहे. मरीजों की कुल संख्या 500 से ज्यादा थी.

आइएमए में आज पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया

आईएमए भागलपुर में आज नये सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया. डॉ रोमा यादव अध्यक्ष, डॉ विभा चौधरी चयनित अध्यक्ष व डॉ अरशद अहमद सचिव के रूप में पदस्थापित हुए. डॉ रेखा झा पूर्व अध्यक्ष व डॉ आरपी जायसवाल पूर्व सचिव ने नये अधिकारियों को पदभार सौंपा व बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उपाध्यक्ष डाॅ सीएम सिन्हा, डॉ प्रतिभा सिंह, डॉ आरके ठाकुर, ट्रेजरर डॉ मनोज कुमार सिंह, साइंटिफिक चेयरमैन डाॅ लीना नायर, हेल्थ वीक चेयरमैन डॉ जेपी सिन्हा नियुक्त हुए. कार्यक्रम में आईएमए भागलपुर के सदस्य काफी संख्या में मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >