bhagalpur news. उत्तर प्रदेश से ऑनलाइन अटेंडेंस बनाने वाली शिक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश, वेतन स्थगित

इस्माइलपुर के मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका उपासना सिंह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में रहकर उपस्थिति दर्ज करने की शिकायत को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सुनवाई योग्य मानते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है.

इस्माइलपुर के मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका उपासना सिंह के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में रहकर उपस्थिति दर्ज करने की शिकायत को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने सुनवाई योग्य मानते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है.

यह मामला इस्माईलपुर (नवगछिया) के मावाड़ी निवासी सोहन मंडल द्वारा दर्ज ऑनलाइन के आधार पर सामने आया. शिकायत के अनुसार उपासना सिंह ने अप्रैल और मई के दौरान कई दिनों तक विद्यालय में शारीरिक रूप से उपस्थित न रहकर अपने घर उत्तर प्रदेश से उपस्थिति दर्ज की. सुनवाई के दौरान शिक्षिका स्वयं अनुपस्थित रहीं. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में बताया गया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इस्माईलपुर की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दो मई 2025 को शिक्षिका ने विद्यालय से लगभग 298 किलोमीटर दूर रहते हुए उपस्थिति दर्ज की थी. मामले में उपासना सिंह एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन स्थगित करने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है. प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जायेगी. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने शिकायत को स्वीकार्य पाते हुए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि यदि स्पष्टीकरण असंतोषजनक हो, तो दोषी शिक्षिका एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >