bhagalpur news.रिटेनिंग वॉल डिजाइन के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज को एक सप्ताह का समय

माणिक सरकार में गंगा किनारे रिटेनिंग वॉल निर्माण के लिए अब नगर निगम अपने इंजीनियरों से डिजाइन तैयार कराने की तैयारी में है.

माणिक सरकार में गंगा किनारे रिटेनिंग वॉल निर्माण के लिए अब नगर निगम अपने इंजीनियरों से डिजाइन तैयार कराने की तैयारी में है. इसको लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज को एक सप्ताह की मोहलत देते हुए मिट्टी जांच और डिजाइन के लिए दी गयी राशि वापस करने की मांग की गयी है. नगर निगम की ओर से इस संबंध में इंजीनियरिंग कॉलेज के विभागाध्यक्ष को पत्र भेजा गया है. पत्र में बताया गया है कि वार्ड संख्या 22 स्थित माणिक सरकार घाट पर पिछले वर्ष बरसात के दौरान करीब 300 फीट क्षेत्र में गंगा नदी से कटाव हुआ था. वहां सुरक्षात्मक कार्य के रूप में रिटेनिंग वॉल निर्माण की योजना बनायी गयी. समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने से काम प्रभावित नगर निगम ने बताया कि रिटेनिंग वॉल के लिए मिट्टी जांच और डिजाइन तैयार करने के उद्देश्य से 29 फरवरी को इंजीनियरिंग कॉलेज को 01 लाख 01 हजार 143 रुपये का भुगतान किया गया था. हालांकि अब तक मिट्टी जांच कर डिजाइन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे परियोजना का कार्य प्रभावित हो रहा है. नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक माे रेहान अहमद ने बताया कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है और गंगा कटाव के कारण कई घरों को क्षति पहुंचने की आशंका बनी हुई है. ऐसे में कार्य की आवश्यकता और महत्व को देखते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज को एक सप्ताह के अंदर मिट्टी जांच और डिजाइन उपलब्ध कराने को कहा गया है. निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय के अंदर डिजाइन उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो जमा की गयी राशि विभाग को वापस की जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >