Bhagalpur. बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में विधि-विधान से हुई सरकारी पूजा, खुले पट
शहर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में बुधवार को आस्था का विशेष वातावरण बना रहा. सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे.
भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
Bhagalpur News. शहर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में बुधवार को आस्था का विशेष वातावरण बना रहा. सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे. निर्धारित धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने के बाद मंदिर के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद पूजा-अर्चना का क्रम लगातार चलता रहा.
महंत और पंडितों ने संपन्न करायी पूजा
बुधवार तड़के सुबह पांच बजे मंदिर में सरकारी पूजा आयोजित की गयी. यह पूजन महंत शिवनारायण गिरि के कुशल संचालन में संपन्न हुआ. मंदिर के पंडित अभिषेक पांडेय ने पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ बाबा बूढ़ानाथ का अभिषेक और पूजन कराया.
भक्तों ने की पूजा-अर्चना
सरकारी पूजा संपन्न होते ही सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के द्वार खोल दिये गये. सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालु ”हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ मंदिर में प्रवेश करने लगे. बाबा के दर्शन और जलाभिषेक किये गये. श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो और भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके, इसके लिए मंदिर प्रबंधन पूरी तरह मुस्तैद रहा. प्रबंधक बाल्मिकी सिंह और दीपक सिंह सहित अन्य सेवादार व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे रहे.