वर्तमान परिवेश में मोटापा काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसका मुख्य कारण आनुवंशिक, वातावरण, मेटाबोलिज्म, खानपान है. उक्त बातें गुरुवार को मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ राजकमल चौधरी ने कही. मौका था जेएलएनएमसीएच, मायागंज के मेडिसिन विभाग में विश्व मोटापा दिवस पर सेंट्रल एपीआइ एवं एपीआइ बिहार चैप्टर के निर्देश पर एपीआइ भागलपुर की ओर से ओबेसिटी अवेयरनेस कैंप आयोजन का. एपीआइ भागलपुर चेप्टर के चेयरमैन डॉ बीके शर्मा ने कहा लाइफ स्टाइल मॉडिफिकेशन, खाने पीने में फल, हरी सब्जियों का सेवन करने से बहुत हद तक काबू किया जा सकता है. आयोजन की शुरुआत मेडिसिन विभाग के एचओडी डाॅ राजकमल चौधरी, डाॅ बीके शर्मा, सचिव डॉ रवि आनंद आदि ने की. डॉ रवि आनंद ने कहा इस जागरूकता शिविर करने का उद्देश्य मोटापा के बारे में लोगो को जागरूक करना व इससे होने वाले जोखिम के परती सचेत करना और उसके प्रभावी उपचार एवं रोकथाम के लिए जानकारी देना है. पीजी स्टूडेंट्स का भी इस जागरूकता शिविर को सफल बनाने मं मुख्य योगदान रहा. इसमें डॉ पीके गुप्ता, डॉ सुवन साकेत, डॉ वीरेंद्र सिंह मीणा, डॉ रवि किशन भगत, डॉ हिमांशु राज, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ जिज्ञासा रंजन, डॉ श्रेया गुप्ता, डॉ कुमार सत्यम, डॉ अनुष्का कुमारी, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ विनीत कुमार आदि शामिल हुए.
bhagalpur news. वर्तमान परिवेश में तेजी से बढ़ रहा है मोटापा, अनुवांशिक, वातावरण व मेटाबोलिज्म का मुख्य कारण
वर्तमान परिवेश में मोटापा काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसका मुख्य कारण आनुवंशिक, वातावरण, मेटाबोलिज्म, खानपान है.

bhagalpur news. वर्तमान परिवेश में तेजी से बढ़ रहा है मोटापा, अनुवांशिक, वातावरण व मेटाबोलिज्म का मुख्य कारण