Bhagalpur news एनटीपीसी कहलगांव में मई दिवस पर संकल्प सभा

कहलगांव मई दिवस पर एनटीपीसी कहलगांव के गेट नंबर एक पर एनटीपीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (इफ्टू) के बैनर तले संकल्प सभा हुई.

कहलगांव मई दिवस पर एनटीपीसी कहलगांव के गेट नंबर एक पर एनटीपीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन (इफ्टू) के बैनर तले संकल्प सभा हुई. यूनियन के महासचिव प्रदीप दास ने कहा कि मई दिवस मजदूरों के संघर्ष और अधिकारों का ऐतिहासिक प्रतीक है. इफ्टू बिहार राज्य कमेटी के महासचिव लालू राम ने कहा कि आठ घंटे काम का अधिकार मई दिवस के शहीदों की देन है. केंद्र सरकार की ओर से लाये गये चार लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रहे हैं.सभा को मदन कुमार, लाल बाबू राय और राजदेव मंडल सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. अंत में चार लेबर कोड रद्द करने, आचरण प्रक्रिया बंद करने, मेडिकल के नाम पर प्रताड़ना रोकने तथा दिल्ली-नोएडा-हरियाणा में गिरफ्तार मजदूर कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर नारे लगाये गये.

एनटीपीसी कहलगांव में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक अधिकार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

कहलगांव में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक अधिकार दिवस पर सतर्कता विभाग एवं मानव संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में श्रमिक अधिकारों व सुरक्षा जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम हुआ.यह कार्यक्रम सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ. शुभारंभ परियोजना प्रमुख रवींद्र पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता में श्रमिकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने सभी श्रमिकों से ईमानदारी, पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ कार्य करने तथा सुरक्षा एवं सतर्कता को कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया. श्रमिकों को परियोजना प्रमुख ने सतर्कता शपथ दिलायी.

मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया

नवगछिया में मजदूर दिवस पर नवगछिया अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में वार्ड 23 में जागरूकता अभियान पैनल अधिवक्ता नंदलाल यादव, पीएलवी विनय कुमार, समाजसेवी मुकेश राणा, अभिनंदन यादव की उपस्थिति में मनाया गया. मौके पर उपस्थित जनसूमह को मजदरों के लिए बने कानूनी अधिकार और कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया. अधिवक्ता नंदलाल यादव ने नौ मई को नवगछिया न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत के बारे में जानकारी दी .मुकेश राणा ने जनसूमह को जनगणना की जानकारी दी. कार्यक्रम के उपरांत वार्ड की महिला सफाईकर्मी को पार्षद चंपा कुमारी ने सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >