bhagalpur news. दो लापता छात्राओं का 10 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज और महेशपुर मोहल्ले से आठ जनवरी को गायब हुई दो दसवीं कक्षा की छात्राओं का कोई अता-पता नहीं चल सका है.

बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज और महेशपुर मोहल्ले से आठ जनवरी को गायब हुई दो दसवीं कक्षा की छात्राओं का कोई अता-पता नहीं चल सका है. दूसरी तरफ मामले में गठित एसआइटी के नेतृत्व में पुलिस छानबीन में जुटी है. सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. जानकारी मिली है कि पुलिस को इस मामले में 25 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल की जांच की. दो संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं. पुलिस मान नहीं है कि दोनों छात्राओं के लापता होने का लिंक उक्त नंबरों से मिल सकता है. पुलिस ने दोनों मोहल्लों के कई लोगों से पूछताछ की है. जबकि दो जगहों पर छापेमारी भी की गयी है. दूसरी तरफ सितंबर माह में एक छात्रा के बरामद होने के बाद उसका बयान पुलिस ने फिर से लिया है. दोनों घटनाओं में कॉमन लिंक पर भी पुलिस छानबीन कर रही है. पुलिस स्तर से जानकारी दी गयी है कि गायब लड़की को स्थानीय पुलिस ने गयाजी जा कर लाया था. पुलिस गयाजी जा कर भी मामले की तह को तलाशने का काम करेगी. पुलिस ने बताया है कि जैसे ही स्पष्ट साक्ष्य मिलेंगे, पुलिस छापेमारी भी करेंगे.

लापता एक लड़की के घर मिले पत्र की हैंडराईटिंग अलग

लापता हुई एक लड़की के पत्र के आधार पर पूर्व में कहा जा रहा था कि लड़कियां समलैंगिक हैं, लेकिन परिजनों ने स्पष्ट किया है कि उक्त पत्र को उसके घर में रखा गया है, ताकि लड़कियों के लापता होने के बाद मामले में भ्रम की स्थिति बनायी जा सके. परिजनों ने स्पष्ट किया है कि उक्त पत्र पुलिस के पास है. उस पत्र की लिखावट उसकी पुत्री की नहीं है.

पुलिस काम कर रही है. उम्मीद है ममाले का उद्भेदन होगा. दोनों की बरामदगी सुनिश्चित की जायेगी.

प्रमोद कुमार यादव, एसएसपी भागलपुर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >