bhagalpur news. नीतीश कुमार ने बेटियों को बनाया सशक्त – डॉ भारती मेहता

जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नारी शक्ति रथ महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम में जदयू महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता ने कहा कि 20 साल पहले तक जिन घर की बेटियां एवं महिलाएं चूल्हे से लेकर अपने दूल्हे तक ही थी

भागलपुर – जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में नारी शक्ति रथ महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम में जदयू महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती मेहता ने कहा कि 20 साल पहले तक जिन घर की बेटियां एवं महिलाएं चूल्हे से लेकर अपने दूल्हे तक ही थी. उन्हें हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरक्षण देकर सशक्त बनाया. अब बिहार की महिलाओं के कीर्तिमान की कहानियों से पूरा देश आश्चर्यचकित है. अपने संबोधन के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिला आरक्षण, जीविका समूह, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, पोशाक योजना, नौकरी में महिलाओं को आरक्षण आदि उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की. इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता महानगर जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी शाह एवं मंच संचालन जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी कर रही थी. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता मिश्रा, राजकुमार विभु, शोभा देवी, रेणुका कुशवाहा, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, बिनु बिहारी, अंजू कुशवाहा, अपर्णा कुमारी, कल्याणी शाह, मंजुलता कुशवाहा, प्रीति कुमारी, आरती सिन्हा, अस्मीन परवीन, वीणा सिन्हा, जिला पार्षद रंगरा शबाना आजमी, आरती सिंह, चंदा कुमारी, रूबी कुमारी, निशा सिंह, प्रेम प्रभा, सब्बी खातून, शोभा कुमारी, सरिता देवी, क्षमा, वाहिनी, कल्पना कर्ण, रोजी रानी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, किरण देवी, चंद्रकांला देबी, रोजी देवी, संगीता देवी, जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तोमर समेत अन्य भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >