Bhagalpur. सदर अस्पताल में ओपीडी का नया रोस्टर जारी, विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात

लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों के बेहतर इलाज और सुविधाजनक परामर्श व्यवस्था के लिए ओपीडी सेवा का नया रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की है.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

भागलपुर. लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों के बेहतर इलाज और सुविधाजनक परामर्श व्यवस्था के लिए ओपीडी सेवा का नया रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने अलग-अलग विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की है, ताकि मरीजों को समय पर जांच और इलाज मिल सके. जारी शेड्यूल के अनुसार मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग सहित अन्य विभागों में डॉक्टर निर्धारित समय पर उपलब्ध रहेंगे. ओपीडी व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.

ओपीडी का समय

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को बताया गया है कि समय से पंजीकरण करा लें, ताकि ओपीडी सेवाओं का लाभ समय पर उठा सकेंगे.

शुक्रवार के लिए तैनात डॉक्टरों की सूची

शुक्रवार को मुख्य रूप से मेडिसिन, ऑर्थो, शिशु, स्त्री-प्रसव, सर्जरी, इएनटी व डेंटल विभाग में निम्नलिखित डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे:मेडिसिन विभाग: डॉ आरपी जायसवाल, डॉ पंकज और डॉ चंदन तिवारी मरीजों की जांच करेंगे.ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ मनोज गुप्ता, डॉ रामाशेखर और डॉ अविनाश ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

शिशु रोग विभाग : डॉ कुंदन, डॉ मिथिलेश, डॉ स्नेहा भूषण, डॉ शशिभूषण ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

स्त्री व प्रसव विभाग : डॉ रश्मि, डॉ ज्योति, डॉ तनूजा, डॉ फौजिया, डॉ अर्चना भारती ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

सर्जरी विभाग : डॉ अभिषेक, डॉ विप्लव बलराज, डॉ शुभम सार्थक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

ईएनटी विभाग : डॉ प्रिंस ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

डेंटल विभाग : डॉ स्वप्निल, डॉ प्रमोद ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि किसी को परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >