भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट
स्थानीय बाजारों में खाद्य सामग्री की कीमतों में फिलहाल ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है. दाल, चावल, आटा, तेल और अन्य जरूरी सामान के थोक दाम पहले की तरह स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है. खुदरा बाजार में भी अधिकांश वस्तुओं के दाम सामान्य बने हुए हैं. दूसरी ओर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं. हालांकि पिछले तीन दिनों से दोनों की कीमतों में कोई नया बदलाव दर्ज नहीं किया गया है और शुक्रवार को भी भाव स्थिर रहे. कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजार के असर से सर्राफा बाजार में कीमतें पहले ही काफी बढ़ चुकी हैं, जिसके कारण खरीदार फिलहाल सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं.सर्राफा बाजार: सोना-चांदी के दाम आसमान पर
24 कैरेट सोना : 1.55 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)
22 कैरेट सोना : 1.40 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम)चांदी: 2.47 लाख रुपये (प्रति किलोग्राम)
दलहन और अनाज मंडी का हाल
दलहन के बाजार में चना और मसूर दाल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन अरहर और मूंग के दामों में विविधता देखी जा रही है.खाद्य सामग्री :दर (प्रति किलोग्राम)चना व मसूर दाल70 रुपयेअरहर दाल108 – 120 रुपये
मूंग दाल98 रुपयेकलाई दाल105 – 115 रुपये
आटा35 रुपये