bhagalpur news. सहरसा–जमालपुर के बीच नयी मेमू पैसेंजर ट्रेन सात अप्रैल से

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सहरसा और जमालपुर के बीच नयी मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की है.

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सहरसा और जमालपुर के बीच नयी मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा की है. 63398/63397 सहरसा–जमालपुर–सहरसा मेमू सात अप्रैल 2026 से निर्धारित समय-सारणी और ठहराव के साथ चलेगी. यह ट्रेन सहरसा से सुबह 05:15 बजे खुलकर मानसी, खगड़िया, मुंगेर होते हुए 08:05 बजे जमालपुर पहुंचेगी. वापसी में जमालपुर से 21:45 बजे चलकर रात 01:00 बजे सहरसा पहुंचेगी. रेलवे ने बताया कि इसके साथ ही 05509/05510 मेमू स्पेशल सेवा सात अप्रैल से बंद कर दी जायेगी.

कोलकाता–ऋषिकेश समर स्पेशल ट्रेन चलेगी, भागलपुर–गांधीधाम सेवा जारी

गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता और योग नगरी ऋषिकेश के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 04312 योग नगरी ऋषिकेश–कोलकाता स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 17 अप्रैल से 10 जुलाई 2026 तक चलेगी. रात 22:20 बजे ऋषिकेश से खुलकर तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं 04311 कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल प्रत्येक रविवार 19 अप्रैल से 12 जुलाई 2026 तक दोपहर 13:55 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन 23:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी. यह ट्रेन नैहाटी, बैंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित कोच होंगे. इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन सेवा को भी जारी रखने का फैसला किया है. 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार 15 मई से 26 जून 2026 तक तथा 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल प्रत्येक सोमवार 18 मई से 29 जून 2026 तक चलेगी. रेलवे ने बताया कि इन ट्रेनों की बुकिंग की तिथि जल्द घोषित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >