bhagalpur news. गंगा पुल निर्माण को मिली ‘आस्था की ताकत’, बाबा अजगैबीनाथ में रुद्राभिषेक के साथ रखी नई नींव

सुलतानगंज-अगुवानी फोरलेन गंगा पुल निर्माण को लेकर शुक्रवार को आस्था और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला

शुभंकर, सुलतानगंज सुलतानगंज-अगुवानी फोरलेन गंगा पुल निर्माण को लेकर शुक्रवार को आस्था और विकास का अनूठा संगम देखने को मिला. वैशाख अमावस्या के पावन अवसर पर बाबा अजगैबीनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर पुल निर्माण कार्य को बिना किसी विघ्न-बाधा के समय पर पूरा करने की प्रार्थना की गई.

‘विकास के लिए आस्था’,रुद्राभिषेक से शुरुआत

कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविशंकर सिंह, सेफ्टी इंचार्ज श्रीतम तिवारी और सुपरवाइजर दीप चंद्र कुमार ने पंडितों के साथ विधि-विधान से रुद्राभिषेक कराया. पूरे अनुष्ठान के दौरान मां गंगा और बाबा अजगैबीनाथ से पुल निर्माण की सफलता की कामना की गई.

गंगा तट पर भव्य महाआरती, गूंजा श्रद्धा का स्वर

देर शाम गंगा तट पर पाया संख्या 13 समीप भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया. पंडित ने बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा महाआरती किया. जिसमें कंपनी के अधिकारी-कर्मी शामिल हुए. महाआरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और गंगा किनारे आस्था की लहर दौड़ गई. जब विकास को आस्था का सहारा मिलता है, तो उम्मीदें और मजबूत हो जाती है. सुलतानगंज में गंगा पुल निर्माण अब नई ऊर्जा और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है.

नए डिजाइन के तहत पिलर की नींव रखी गई

सेफ्टी इंचार्ज श्रीतम तिवारी ने बताया कि पुल के पाया संख्या पांच और छह के बीच नए डिजाइन के अनुसार एक महत्वपूर्ण पिलर का निर्माण किया जाना है, जिसकी नींव भी इसी दिन रख दी गई. इसे परियोजना के लिए अहम चरण माना जा रहा है. अनुष्ठान के दौरान सभी कर्मियों ने एक स्वर में यह कामना की कि पुल निर्माण कार्य शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़े और तय समय सीमा के भीतर पूर्ण हो.

विघ्न रहित कार्य के लिए मांगी दुआ

रुद्राभिषेक और महाआरती के दौरान सभी ने एक स्वर में प्रार्थना की कि पुल निर्माण कार्य शांतिपूर्ण ढंग से बिना किसी विघ्न-बाधा के समय पर पूरा हो सके. सुलतानगंज में गंगा पुल निर्माण को लेकर धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्रगति की नई उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >