Bhagalpur news मामा की शादी में आये भांजे की बस के धक्के से मौत

अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग कुल्हड़िया चौक के समीप अपने मामा की शादी में आये सात वर्षीय भांजे की स्टार बस के धक्के से मौत हो गयी.

अमरपुर-भागलपुर मुख्य मार्ग कुल्हड़िया चौक के समीप अपने मामा की शादी में आये सात वर्षीय भांजे की स्टार बस के धक्के से मौत हो गयी. घटना मंगलवार सुबह की है. घटना के बाद चालक वाहन को तेज रफ्तार से भागलपुर की ओर भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्टार बस को कजरैली गांव के समीप पकड़ लिया गया. परिजन बालक को इलाज के लिए भागलपुर के रवाना हो गये, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृतक बालक भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र मिर्जाचौकी के पंकज मलिक का पुत्र प्रिंस उर्फ आयुष कुमार(सात) है. बालक की मौत का सूचना मिलते ही मृतक की मां कंचन देवी, बहन रूची कुमारी, प्रीति कुमारी, कृता कुमारी समेत अन्य परिजनों में कोहराम मच गया. पिता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ साला छोटू कुमार मलिक के शादी समारोह में शामिल होने कुल्हरिया गांव अपने ससुराल आये थे. 29 मार्च को विवाह संपन्न हुआ. मंगलवार की सुबह उनका इकलौता पुत्र प्रिंस उर्फ आयुष कुरकुरे लेने गया था. सड़क पार करने के दौरान अमरपुर की ओर से भागलपुर की ओर जा रही स्टार बस ने अनियंत्रित होकर उनके पुत्र को धक्का मार दिया. भागलपुर उपचार के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गयी. जख्मी पुत्र को लेकर अमरपुर अस्पताल आए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. मृतक बालक पीरपैंती मवि में द्वितीय कक्षा का छात्र था. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन के आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बालक के शव को कुल्हरिया चौक पर रख कर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. जाम से सड़क के दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गयी. करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >