भागलपुर में 21 जून को NEET परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री सरकारी बस सेवा

Neet Re-exam Free bus service: सरकार के निर्देश के अनुसार राज्य परिवहन निगम की सभी बसों, चाहे वह पिंक बस हो या सामान्य यात्री बस, में नीट अभ्यर्थी बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे. यह सुविधा पूरे बिहार में लागू रहेगी. भागलपुर, मुंगेर, जमुई समेत राज्य के सभी जिलों में संचालित निगम की बसों में परीक्षार्थियों को इसका लाभ मिलेगा.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट:

Neet Re-exam Free bus service: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए बिहार सरकार ने बड़ी राहत दी है. 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के दिन राज्य पथ परिवहन निगम की सभी सरकारी बसों में परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इस निर्णय का उद्देश्य परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को कम करना है.

सरकार के निर्देश के अनुसार राज्य परिवहन निगम की सभी बसों, चाहे वह पिंक बस हो या सामान्य यात्री बस, में नीट अभ्यर्थी बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे. यह सुविधा पूरे बिहार में लागू रहेगी. भागलपुर, मुंगेर, जमुई समेत राज्य के सभी जिलों में संचालित निगम की बसों में परीक्षार्थियों को इसका लाभ मिलेगा.

आने-जाने दोनों के लिए मिलेगी सुविधा

जानकारी के अनुसार यह नि:शुल्क यात्रा सुविधा परीक्षा केंद्र तक जाने और परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने दोनों के लिए उपलब्ध रहेगी. सरकार का मानना है कि परीक्षा के दिनों में सार्वजनिक परिवहन पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसी को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है.

एडमिट कार्ड की कॉपी साथ रखना होगा अनिवार्य

नि:शुल्क यात्रा का लाभ लेने के लिए परीक्षार्थियों को अपने साथ नीट परीक्षा के एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी अथवा प्रिंट कॉपी रखना अनिवार्य होगा. बस में यात्रा के दौरान यही दस्तावेज पहचान के रूप में मान्य होगा. एडमिट कार्ड दिखाने के बाद अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा.

परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता

भागलपुर पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर 21 जून को नीट परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधा लागू की गई है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी विद्यार्थी परिवहन संबंधी परेशानी के कारण परीक्षा से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर शांतिपूर्वक परीक्षा दे सकें, इसके लिए यह कदम उठाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >