नीट अभ्यर्थियों के लिये खुशखबरी, 21 जून को किऊल-भागलपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

NEET Exam 2026 Special Train: 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए कियुल और भागलपुर के बीच आठ कोच वाली स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी.

भागलपुर से से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट:

NEET Exam 2026 Special Train: 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है. मालदा रेल मंडल ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए किऊल से भागलपुर के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन के संचालन को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

रेलवे सूत्रों के अनुसार, मालदा डिवीजन ने ट्रेन संचालन की स्वीकृति के लिए मुख्यालय कोलकाता को पत्र भेज दिया है. वहीं फिजिबिलिटी रिपोर्ट के लिए पूर्व मध्य रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रेन मैनेजर को भी पत्राचार किया गया है. शुक्रवार को ट्रेन की समय सारिणी जारी किए जाने की संभावना है.

किऊल से छात्रों को लेकर भागलपुर पहुंचेगी ट्रेन

स्पेशल ट्रेन 21 जून की सुबह किऊल से रवाना होकर नीट अभ्यर्थियों को लेकर भागलपुर पहुंचेगी. परीक्षा समाप्त होने के बाद यही ट्रेन छात्रों को लेकर वापस किऊल लौटेगी. रेलवे ने इस सेवा के लिए आठ कोच वाली मेमू ट्रेन की व्यवस्था की है.

भागलपुर में नीट अभ्यर्थियों के लिये फ्री बस सेवा भी उपलब्ध है, खबर के लिये क्लिक करें।

भागलपुर में करीब 5900 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

जानकारी के अनुसार इस वर्ष भागलपुर में आयोजित नीट परीक्षा में करीब 5,892 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए रेलवे ने यह विशेष कदम उठाया है.

रेलवे ने पूरी की तैयारी

मालदा रेल मंडल ने ट्रेन संचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. समय सारिणी जारी होने के बाद संबंधित स्टेशनों पर इसकी सूचना भी उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

क्या बोले पीआरओ

मालदा रेल मंडल के पीआरओ रसराज माजी ने बताया कि 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए किऊल-भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की गई है. ट्रेन की टाइमिंग शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >