Bhagalpur News: टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में नवगछिया ने खैरपुर को हराया
प्रतिनिधि, बिहपुर
खरीक प्रखंड अंतर्गत जमालदीपुर के कलबलिया धार के मैदान पर चल रहे टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का पांचवें मैच नवगछिया और खैरपुर के बीच खेला गया. नवगछिया ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 242 रन बनाये जिसमें नवगछिया के अमन ने 51 और चंदन ने 55 रन का योगदान दिया. खैरपुर के बॉलर अभिषेक ने दो विकेट लिये. खैरपुर की टीम 16 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 196 रन ही बना पायी. खैरपुर की तरफ से रौशन ने 53 रन का योगदान दिया. नवगछिया के बॉलर नवीन और अनुज ने तीन-तीन विकेट लिये. अंपायरिंग प्रसून सौरव और अमिनेश ने किया. कामेंट्री राजा और समरोज़, स्कोरर परमवीर रहे. मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी नवगछिया के चंदन को दिया गया. बुधवार का मैच रमैया और भागलपुर के बीच खेला जाएगा.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।