होम साइंस विभाग में राष्ट्रीय सेमिनार आज

टीएमबीयू के पीजी होम साइंस फूड एंड न्यूट्रीशन विभाग में भारतीय पोषण संघ (एनएसआइ) के बैनर तले दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन शुक्रवार को किया जायेगा.

टीएमबीयू के पीजी होम साइंस फूड एंड न्यूट्रीशन विभाग में भारतीय पोषण संघ (एनएसआइ) के बैनर तले दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन शुक्रवार को किया जायेगा. टीएमबीयू के कुलपति प्रो जवाहर लाल सेमिनार का उद्घाटन करेंगे. जबकि छपरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व एनएसआइ भागलपुर चैप्टर के कंवेनर प्रो फारुक अली विशिष्ट अतिथि होंगे. टीएमबीयू के रजिस्ट्रार डॉ रामाशीष पूर्वे विशिष्ट अतिथि होंगे. आयोजन सचिव डॉ दीपक कुमार दिनकर ने कहा कि सेमिनार हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा. देर शाम सेमिनार की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे. सेमिनार का विषय स्थानीय उपलब्ध परंपरागत आहारों से पोषण सुरक्षा रखा गया है. इसके तहत पोषण के सोशल, इकोनॉमिक, पॉलिटिकल निहितार्थ, क्लाइमेट चेंज और फूड सिक्युरिटी, फूड न्यूट्रीशन एंड डिजीज कंट्रोल आदि विषयों पर चर्चा होगी.

चार तकनीकी सत्रों में आयोजित होगा सेमिनार

डॉ दिनकर ने बताया कि सेमिनार चार तकनीकी सत्रों में आयोजित होगा. जबकि समापन मूल्यांकन सत्र से होगा. सेमिनार से निकले निष्कर्षों और सुझावों को प्रतिवेदन के रूप में भारतीय पोषण संघ हैदराबाद मुख्यालय, टीएमबीयू प्रशासन सहित केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न एजेंसियों को भेजा जायेगा. उधर, गुरुवार को सेमिनार की तैयारी की समीक्षा पीजी होम साइंस विभाग की हेड डॉ शेफाली ने विभिन्न कमेटी के सदस्यों के साथ की.

—————————–

टीएमबीयू में पैट परीक्षा जनवरी में

टीएमबीयू में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) परीक्षा जनवरी में आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर जरूरी प्रक्रिया की जा रही है. परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि पैट परीक्षा को लेकर प्रश्न पत्र व कॉपी की व्यवस्था की जा रही है. जरूरी प्रक्रिया पूरा करने में समय लग सकता है. ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में पैट परीक्षा आयोजित कराया जायेगा, नहीं तो फरवरी के प्रथम सप्ताह में हरहाल में परीक्षा ले लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर मुख्यालय के कॉलेजों में ही परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया जायेगा. बता दें कि कुल 2630 आवेदन प्राप्त हुए है. इसमें विज्ञान संकाय में 512,सामाजिक विज्ञान संकाय में 1265, मानविकी संकाय में 634 व कॉमर्स संकाय में 219 आवेदन आये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >