कहलगांव, भागलपुर से असद अशरफी की रिपोर्ट :
कहलगांव प्रखंड की रमजानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में पिछले करीब छह महीने से नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी हुई है. जलापूर्ति बाधित होने से लगभग 600 परिवार भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं. गर्मी बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है.ग्रामीणों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है. सुबह होते ही चापाकलों और निजी बोरिंग पर लोगों की लंबी कतार लग जाती है. सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है. जो घंटों लाइन में लगकर पानी भरने को मजबूर हैं.नाला निर्माण के दौरान टूटा पाइप. छह महीने से बंद है सप्लाई
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत में नाला निर्माण कार्य के दौरान नल-जल योजना का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था. पाइप टूटने के बाद पूरे वार्ड में जलापूर्ति बंद हो गई. लेकिन इतने लंबे समय बीत जाने के बावजूद अब तक पाइप की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है.ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की गई. लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.
पानी के लिए रोज संघर्ष. आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीण धन्नजय पासवान. शंकर पासवान. पवन पासवान. सुग्रीव गोस्वामी. मुकेश गोस्वामी और कैलाश यादव ने बताया कि गर्मी में पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. लोगों को रोजाना पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ. तो लोगों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा.कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
वार्ड सदस्य
