कनकैथी स्थित डंपिंग ग्राउंड में जमा कचरे के पहाड़ को लेकर लंबे समय से उठ रही समस्याओं पर अब कार्रवाई शुरू हो गयी है. इस मुद्दे को प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित किये जाने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया था. नगर आयुक्त ने फरवरी में खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया था, जिसके बाद एजेंसी बहाली की प्रक्रिया तेज की गयी. अब एजेंसी का चयन कर लिया गया है और कचरे के निस्तारण की दिशा में काम शुरू हो गया है. कचरे से निपटने के लिए कनकैथी में साढे सात एकड़ जमीन पर मेटल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने की तैयारी है. लीगेसी वेस्ट प्लांट और बायो-मिथेनेशन यूनिट लगाने की भी योजना है. नोएडा की एजेंसी को मिला जिम्मा नगर निगम ने कचरे के निष्पादन के लिए नोएडा की इकोस्टेन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी का चयन किया है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एजेंसी के नाम कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही एजेंसी की ओर से कूड़े के पहाड़ को हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. मशीनरी और मैनपावर की तैयारी पूरी एजेंसी की ओर से कचरा निस्तारण के लिए जरूरी मशीनरी और मैनपावर की व्यवस्था कर ली गयी है. इससे उम्मीद जतायी जा रही है कि डंपिंग ग्राउंड पर जमा कचरे को जल्द हटाया जा सकेगा और आसपास के लोगों को राहत मिलेगी. छह महीने में कचरे के पहाड़ को हटना अनिवार्य नगर निगम प्रशासन ने चयनित एजेंसी के लिए स्पष्ट समय सीमा तय कर दी है. एजेंसी को छह महीने के अंदर कचरे के पहाड़ को पूरी हटा कर उसका निस्तारण करना अनिवार्य किया गया है. प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार ही कार्य किया जाये.
bhagalpur news. कनकैथी से हटाया जायेगा कूड़े का पहाड़, कार्यादेश जारी
कनकैथी स्थित डंपिंग ग्राउंड में जमा कचरे के पहाड़ को लेकर लंबे समय से उठ रही समस्याओं पर अब कार्रवाई शुरू हो गयी है.
