bhagalpur news. नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता : माउंट असीसी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदशर्न, बिहार-झारखंड टीम चैंपियन

कोटागिरी तमिलनाडु स्थित सेंट जूड्स स्कूल में आयोजित नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड की टीम ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. बिहार-झारखंड टीम की शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा

कोटागिरी तमिलनाडु स्थित सेंट जूड्स स्कूल में आयोजित नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड की टीम ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. बिहार-झारखंड टीम की शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रचा.

पूल ए से शुरुआत करते हुए टीम ने पहले तमिलनाडु को 2-0 से हराया. इसके बाद नॉर्थ इंडिया पर भी 2-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी. क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड पर 2-0 से हरा दिया. सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश को भी सीधे सेट में 2-0 से मात दी. फाइनल में कर्नाटक टीम से कड़े संघर्ष मैच हुआ. तीन सेट तक मुकाबला हुआ. टीम ने पहला और तीसरा सेट जीतकर 2-1 से चैंपियन बनी. टीम के कप्तान माउंट असीसी शशांक शेखर थे. स्कूल के कोच अश्विनी कुमार राय के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. विजेता टीम में माउंट असीसी के चार खिलाड़ी शामिल थे. इसमें शशांक शेखर, सुधांशु शेखर, अर्पित मिश्रा व उज्ज्वल किशोर शामिल हैं. इसमें से दो खिलाड़ी शशांक शेखर व सुधांशु शेखर का चयन एसजीएफआइ के लिए हुआ है. विद्यालय के प्राचार्य फादर कुरियन, उप प्राचार्य फादर जैकब एवं प्रधानाध्यापक फादर सिवि ने खिलाड़ियों और कोच अश्विनी कुमार राय बधाई दी. शिक्षक रचना सिंह, मनीष झा, राजेश मिश्रा, राहुल मिश्रा, संदीप राय, स्नेहा एवं अजय राय ने बधाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >