Bhagalpur News: जगतपुर स्थित मोटर फिटनेस सेंटर अगले आदेश तक बंद

जगतपुर स्थित मोटर फिटनेस सेंटर अगले आदेश तक बंद

वरीय संवाददाता, भागलपुर

वाहन मालिकों की तरफ से लगातार शिकायत मिलने पर जगतपुर स्थित मोटर फिटनेस सेंटर अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. परिवहन विभाग के पत्र के बाद इनके यूजर आईडी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. यूजर-आईडी बंद हो जाने की वजह से अब इन गाड़ियों के फिटनेस की जांच बंद है. नियमों को ताक पर रख कर वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किये जा रहे थे. सेंटर पर बिना गाड़ी भेजे ही, फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर दिये जा रहे थे. इस सेंटर पर इस तरह की शिकायत लगातार मिल रही थी.

गाड़ियों का फिटनेस दुरुस्त करने को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर के स्थापना की व्यवस्था की है. लगातार शिकायत मिलने के बाद मोर्थ की टीम ने जगतपुर स्थित फिटनेस सेंटर की जांच की थी. डीटीओ जनार्दन कुमार ने बताया कि लगातार शिकायत मिलने के बाद वाहन फिटनेस सेंटर को मोर्थ की तरफ से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >