मॉडल सदर अस्पताल अपडेट : ओपीडी व्यवस्था जारी, जानिए किस डॉक्टर की कब रहेगी ड्यूटी

माॅडल अस्पताल- लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए गुरुवार का ओपीडी शेड्यूल जारी किया गया है.

भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट

माॅडल अस्पताल- लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए गुरुवार का ओपीडी शेड्यूल जारी किया गया है. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी है.

ओपीडी का समय

सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी. मरीजों को सलाह दी गई है कि वे समय से पंजीकरण कराकर ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.

गुरुवार के लिए तैनात डॉक्टरों की सूची

गुरुवार को मुख्य रूप से मेडिसिन, ऑर्थो, शिशु, स्त्री-प्रसव, सर्जरी, इएनटी व डेंटल विभाग में निम्नलिखित डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे:मेडिसिन विभाग: डॉ आरपी जायसवाल, डॉ पंकज और डॉ चंदन तिवारी मरीजों की जांच करेंगे.ऑर्थो (हड्डी रोग) विभाग: डॉ मनोज गुप्ता, डॉ रामाशेखर और डॉ अविनाश ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

शिशु रोग विभाग : डॉ कुंदन, डॉ मिथिलेश, डॉ स्नेहा भूषण, डॉ शशिभूषण ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

स्त्री व प्रसव विभाग : डॉ रश्मि, डॉ ज्योति, डॉ तनूजा, डॉ फौजिया, डॉ अर्चना भारती ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

सर्जरी विभाग : डॉ अभिषेक, डॉ विप्लव बलराज, डॉ शुभम सार्थक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

ईएनटी विभाग : डॉ प्रिंस ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

डेंटल विभाग : डॉ स्वप्निल, डॉ प्रमोद ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ओपीडी के दौरान मरीजों की भारी भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि किसी को परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BRAJESH NANDAN MAD

BRAJESH NANDAN MAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >