bhagalpur news. विधायक रीतलाल की तबीयत में सुधार, दो दिन में हो सकेंगे डिस्चार्ज

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में स्थित कैदी वार्ड में राजद विधायक रीतलाल यादव का इलाज जारी है.

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में स्थित कैदी वार्ड में राजद विधायक रीतलाल यादव का इलाज जारी है. डॉक्टर के इलाज के बाद पहले से उनकी तबीयत में काफी सुधार बताया गया है. सोमवार को जेल में अनशन करने के कारण रीतलाल यादव की तबीयत खराब हुई थी. हालत बिगड़ने के कारण राजद विधायक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डाॅ राजकमल चौधरी ने बताया कि गुरुवार को मरीज की स्थिति में काफी सुधार है. वे डॉ रवि आनंद की निगरानी में हैं. पहले से स्वस्थ हैं. खाने-पीने में भी किसी तरह की समस्या नहीं हो रही है. सोमवार की शाम रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद विशेष केंद्रीय कारा प्रशासन की तरफ से मायागंज में भर्ती उन्हें कराया गया था. फेब्रिकेटेड में इलाज के बाद रीतलाल यादव को कैदी वार्ड में भर्ती किया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक यह संभावना जतायी जा रही है कि अगले दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >