शहर के ऐतिहासिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थल लाजपत पार्क की उपेक्षित स्थिति को लेकर रविवार को नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने विधायक रोहित पांडे का ध्यान आकृष्ट कराया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लाजपत पार्क बचाओ संघर्ष समिति और योग समिति के सदस्यों के साथ विधायक ने पार्क का निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी ली. सफाई और पेयजल व्यवस्था पर चिंता निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने बताया कि पार्क परिसर में नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह गंदगी फैली रहती है. इसके साथ ही पार्क में बना प्याऊ लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे टहलने आने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है. नागरिकों ने लगभग 1500–1600 फीट पाइपलाइन बिछाकर पानी के संचयन और आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था करने की मांग रखी. शौचालय, जिम और रोशनी की खराब व्यवस्था लोगों ने पार्क में बने शौचालय और यूरिनल में नियमित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत बतायी. वहीं जिम में कई उपकरण टूटे हुए हैं. स्टील की कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. नागरिकों ने इन्हें बदलने की मांग की. साथ ही पार्क परिसर में सुरक्षा और रोशनी के लिए मास्ट लाइट लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया. पौधों की देखभाल और सुरक्षा की मांग पार्क में लगे पेड़-पौधों की नियमित देखभाल नहीं होने पर भी चिंता जतायी गयी. नागरिकों ने सुबह और शाम नियमित रूप से पौधों को पानी देने की व्यवस्था करने की मांग की. साथ ही पार्क में नशाखोरी या अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत करने की बात कही. वॉकिंग ट्रैक और मंदिर परिसर की मरम्मत जरूरी निरीक्षण के दौरान पार्क के अंदर कई स्थानों पर सीमेंटेड टाइल्स टूटे हुए पाये गये. नागरिकों ने इसकी मरम्मत कराने की मांग की. पार्क परिसर स्थित मंदिर की टूटी दीवार की मरम्मत और चारदीवारी को भी दुरुस्त कराने का अनुरोध किया गया. साथ ही नागरिकों ने पैदल पथ (वॉकिंग ट्रैक) को चौड़ा करने की मांग रखी, ताकि सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके. 2022 से उठ रही है मांग संयोजक कमल जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2022 से ही इन समस्याओं को जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक पहल नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जब से पार्क नगर निगम से वन विभाग को हस्तांतरित हुआ है, तब से रखरखाव की स्थिति और खराब हो गयी है. निरीक्षण के दौरान विधायक रोहित पांडे ने नागरिकों के साथ पूरे पार्क का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में समाजसेवी विनय कुमार सिन्हा, प्रकाश चंद्र गुप्ता, मनोज, संगीता तिवारी, वार्ड पार्षद संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक और महिलाएं मौजूद थीं. कार्यक्रम के अंत में प्रकाश चंद्र गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
bhagalpur news. लाजपत पार्क की बदहाल स्थिति पर विधायक का निरीक्षण, नागरिकों ने उठाये मुद्दे
शहर के ऐतिहासिक एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थल लाजपत पार्क की उपेक्षित स्थिति को लेकर रविवार को नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने विधायक रोहित पांडे का ध्यान आकृष्ट कराया.

bhagalpur news. लाजपत पार्क की बदहाल स्थिति पर विधायक का निरीक्षण, नागरिकों ने उठाये मुद्दे