Bhagalpur news जगदीशपुर में विधायक ने किया माघी काली मेले का उद्घाटन

तीन दिवसीय माघी काली मेले का उदघाटन नाथनगर विधायक मिथुन कुमार ने किया.

तीन दिवसीय माघी काली मेले का उदघाटन नाथनगर विधायक मिथुन कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र ध्येय क्षेत्र का विकास करना है. उद्घाटन के उपरांत मुरादाबाद से पहुंचे वैष्णवी कला मंच के कलाकारों ने अपनी मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की. उद्घाटन समारोह में भारती भूषण झा, पूर्व मुखिया घनश्याम मंडल, रणवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इससे पहले मां काली की प्रतिमा बेदी पर स्थापित की गयी. मां काली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

डिब्रूगढ़–गोमतीनगर नयी अमृत भारत एक्सप्रेस का 30 से नियमित परिचालन

नवगछिया यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी के उद्देश्य से रेलवे ने डिब्रूगढ़ -गोमतीनगर के बीच एक नयी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित परिचालन की घोषणा की है. यह ट्रेन कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर होकर चलेगी, जिससे बिहार और पूर्वोत्तर भारत के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. 18 जनवरी को प्रधानमंत्री ने गाड़ी संख्या 05949 डिब्रूगढ़–गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन हरी झंडी दिखा कर किया था. अब इसका नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है. रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 15949/15950 डिब्रूगढ़–गोमतीनगर–डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोमतीनगर से एक फरवरी से प्रत्येक रविवार को किया जायेगा. यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गैर-वातानुकूलित प्रीमियम ट्रेन होगी, जिसमें कुल 22 कोच लगाये जायेंगे. इनमें शयनयान श्रेणी के आठ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एक पैंट्रीकार तथा दो एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे. समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 15949 डिब्रूगढ़ से शुक्रवार रात 21.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कटिहार (19.20), नवगछिया (20.15), खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी होते तीसरे दिन हाजीपुर, सोनपुर, छपरा और गोरखपुर रुकते हुए दोपहर 13.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 15950 गोमतीनगर से रविवार को 18.40 बजे रवाना होकर छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार में ठहराव के बाद तीसरे दिन डिब्रूगढ़ पहुंचेगी. इस नयी अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से नवगछिया सहित कोसी-सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी और पूर्वोत्तर भारत व उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क मजबूत होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >