bhagalpur news. कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आये केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री की तबीयत बिगड़ी, देर तक मशक्कत के बाद मिला एंबुलेंस

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जदयू के राज्यसभा सांसद व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर गुरुवार की देर शाम भागलपुर परिसदन पहुंचे थे

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने जदयू के राज्यसभा सांसद व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर गुरुवार की देर शाम भागलपुर परिसदन पहुंचे थे. लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें लूज मोशन होने लगा. इस बात की सूचना मिलते ही डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी परिसदन पहुंचे. उसके बाद डॉक्टर की पूरी टीम वहां पहुंच गयी. इलाज शुरू किया गया. लूज मोशन के कारण उन्हें बुखार भी हो गया था. रात भर डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें रखा गया. वहीं तबीयत खराब होने की सूचना पर मायागंज अस्पताल के एक रूम में आइसीयू की व्यवस्था भी की गयी. लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री ने परिसदन में ही अपना इलाज कराया. शुक्रवार को उनके लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करायी गयी. लेकिन मौमस खराब होने के कारण पटना से एयर एंबुलेंस उड़ नहीं पाया. पहले जो एंबुलेंस आयी उसका एसी कम कूल कर रहा था, दूसरे में डीजल खत्म हो गया फिर बीमार मंत्री रामनाथ ठाकुर को परिसदन से पटना भेजे जाने के लिए शाम साढ़े चार बजे एंबुलेंस भेजा गया. अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परिसदन में पहले एक जो एंबुलेंस आया. लेकिन उसमें एसी कूलिंग कम हो रहा था. जो दूसरा एंबुलेंस आया उसमें डीजल खत्म हो गया था. इस कारण लेट हुआ. फिर डीजल आने के बाद एंबुलेंस को मंत्री व डॉक्टरों की टीम के साथ रवाना किया. एंबुलेंस में डीजल के लिए पटना से स्वीकृति मिलती है.

मायागंज अस्पताल के दो सीनियर डॉक्टर डॉ अशाेक कुमार सिंह व डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ पटना गये. उस समय एसएसपी सहित जिला प्रशासन के आलाधिकारी, अस्पताल अधीक्षक डॉ अविलेश कुमार व उनकी टीम थी. वहीं एंबुलेंस में जाते समय श्री ठाकुर ने लोगों से हाथ जोड़ कहा कि आपलोगों से नहीं मिल पाया. वहीं शाहनवाज हुसैन, जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, भाजपा नेता दिलीप मिश्रा सहित पार्टी के कई नेता ने परिसदन में पहुंच कर उनसे मुलाकात की.

– कोट

– यहां पर इलाज की पूरी व्यवस्था की गयी थी. आइसीयू में भी उनके लिए वीआइपी रूम की व्यवस्था की गयी थी. अभी उनका स्वास्थ्य स्टेबल है. घबराने की कोई बात नहीं है. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री को डायरिया हुआ है. साथ में बुखार भी है. टाइफाइड पॉजीटिव निकला था.

डॉ अविलेश कुमार, अधीक्षक जेएलएमसीएच भागलपुर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >