सहयोग शिविर में शामिल होने पहुंचे मंत्री नीतीश मिश्रा, स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

मंगलवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस से भागलपुर पहुंचे मंत्री नीतीश मिश्रा का रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट :

मंगलवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस से भागलपुर पहुंचे मंत्री नीतीश मिश्रा का रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया. मंत्री बनने के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया. स्टेशन परिसर में स्वागत का माहौल पूरी तरह राजनीतिक उत्साह से भरा नजर आया.

सहयोग शिविर को लेकर सरकार की बड़ी पहल

राज्य सरकार की ओर से मंगलवार से बिहार के सभी जिलों के एक-एक प्रखंड में सहयोग शिविर की शुरुआत की गई है. इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना बताया जा रहा है. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा भागलपुर पहुंचे थे.भागलपुर के विधायक Rohit Pandey खुद मंत्री के स्वागत के लिए स्टेशन पहुंचे थे. उनके साथ एनडीए गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यकर्ताओं के हाथों में दिखा मंत्री का फोटो

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर एनडीए कार्यकर्ताओं के हाथों में मंत्री नीतीश मिश्रा की तस्वीरें नजर आईं. कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत को लेकर काफी उत्साहित दिखे. स्टेशन परिसर में मंत्री के समर्थन में नारेबाजी भी की गयी.स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, रोशन सिंह, आलोक सिंह बंटू, नितेश सिंह, मोंटी जोशी समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता शामिल रहे. मंत्री के आगमन को लेकर स्टेशन परिसर में काफी देर तक राजनीतिक चहल-पहल बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >