bhagalpur news. मीटर रीडर कलेक्ट कर रहा मीटर रीडिंग, उपभोक्ताओं के घर बिल के साथ पहुंचेगा पंपलेट और संदेश पत्र

हरेक उपभोक्ता को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद बिजली विभाग सक्रिय हो गया है.

हरेक उपभोक्ता को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद बिजली विभाग सक्रिय हो गया है. नयी व्यवस्था को लागू करने के लिए विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गये हैं. बिजली विभाग ने एक अगस्त से ही मीटर रीडर, तकनीकी कर्मी और अन्य स्टाफ को घर-घर जाकर मीटर रीडिंग करने के काम में लगा दिया है. उपभोक्ताओं की वास्तविक खपत के आंकड़े जुटाकर उन्हें योजनानुसार लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. अधीक्षण अभियंता के अनुसार मीटर रीडर प्रतिदिन शाम को रिपोर्ट कार्यालय में जमा कर रहे हैं. अगले दिन कार्यालय में कलर प्रिंटर से बिजली बिल छपवाया जायेगा, जिसमें राज्य सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का विवरण, घोषणा पत्र और सूचना पंपलेट भी संलग्न रहेगा.

15 अगस्त तक सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जायेगा पंपलेट

मुख्यालय से सभी विद्युत अंचलों को निर्देश दिया गया है कि 15 अगस्त तक हर उपभोक्ता के घर पर बिजली बिल के साथ योजना से संबंधित सरकारी पंपलेट और संदेश पत्र भी पहुंचा दिया जाये. इसके लिए विभाग द्वारा विशेष निगरानी की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >