bhagalpur news. विशिष्ट शिक्षकों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर डीपीओ स्थापना को सौंपा ज्ञापन

जिले के विशिष्ट शिक्षकों ने शिक्षा विभाग से अतिशीघ्र वेतन निर्धारण कर बकाया राशि के भुगतान की मांग की है

जिले के विशिष्ट शिक्षकों ने शिक्षा विभाग से अतिशीघ्र वेतन निर्धारण कर बकाया राशि के भुगतान की मांग की है. इस संबंध में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) भागलपुर को ज्ञापन सौंपा है. शिक्षकों ने कहा कि वह बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली-2023 (यथासंशोधित) के नियम 4 के तहत समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर विशिष्ट शिक्षक के पद पर योगदान कर चुके हैं. नियमावली की धारा 8.1 और 8.2 के अनुसार उन्हें वेतन संरक्षण (प्रोटेक्शन) के साथ फिटमेंट मेट्रिक्स के अनुसार वेतन देय है. साथ ही महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा भत्ता और शहरी परिवहन भत्ता राज्य सरकार की प्रचलित दरों पर प्राप्त होना चाहिए. शिक्षकों का कहना है कि फिलहाल वह बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त नियमावली-2023 के तहत वेतन और भत्ते प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन उनका वर्तमान वेतन 31 दिसंबर 2024 को प्राप्त वेतन से 10 से 15 हजार रुपये तक कम है. बताया कि इस असमानता के कारण उन्हें जीवनयापन और पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में भारी कठिनायी का सामना करना पड़ रहा है. कई शिक्षक कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं और आर्थिक तनाव के कारण मानसिक रूप से परेशान हैं. चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र वेतन निर्धारण कर अक्टूबर माह तक भुगतान के साथ बकाया राशि नहीं दी गई, तो आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे. इस दौरान गजेंद्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, अब्दुस सत्तार, जीतेंद्र निषाद, मुकेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार, आशुतोष कुमार संताेष, चंद्रशेखर राम, संजीव कुमार, ज्ञान चंद्र ज्ञानी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >