हाइटेंशन लाइन के मेंटेनेंस को लेकर बंद रहा मायागंज पावर सब स्टेशन

सबौर ग्रिड से मायागंज उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति लाइन गुरुवार को मेंटेनेंस को लेकर बंद रहा.

भागलपुर. सबौर ग्रिड से मायागंज उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति लाइन गुरुवार को मेंटेनेंस को लेकर बंद रहा. इस लाइन के बंद रहने से दोपहर में दो घंटे के लिए मायागंज उपकेंद्र की बिजली ठप रही. पूर्व में किसी तरह का कोई भी सूचना जारी नहीं करने से लोग इस बात को लेकर परेशान रहे कि कहीं उनके घर की बिजली तो खराब नहीं हो गयी है. मायागंज, खंजरपुर आदि जगहों के कुछ लोगों ने पड़ोसी तक से पूछताछ कर ली. उन्हें जब इस बात की जानकारी मिली कि सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि पूरे मुहल्ले की बिजली बंद है, तब कॉल सेंटर पर फोन कर पता लगाया कि आखिर बिजली किस कारण से बंद है. लोगों ने बताया कि अगर मेंटेनेंस के लिए ही बिजली बंद रखनी थी, तो इसकी जानकारी पहले से मिलनी चाहिए थी. इसके लिए वह तैयार रहते. टंकी में पानी भर लेते, तो असुविधा नहीं होती.

यूनिवर्सिटी फीडर भी रहा दो घंटे बंद

नाथनगर पावर सब स्टेशन का यूनिवर्सिटी फीडर भी दोपहर में दो घंटे के लिए बंद रहा. बताया जाता है कि लाइन में फॉल्ट आ गया था. इसको दुरुस्त करने के लिए फीडर का शटडाउन लिया गया था. दिन के दो बजे के बाद जब बिजली आयी तो लोगों को राहत मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >