bhagalpur news. मायागंज अस्पताल में पैथोलॉजी जांच के लिए यूनिक आइडी डेवलप

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल, मायागंज के पैथोलॉजी जांच के लिए यूनिक आइडी डेवलप कर लिया गया है.

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल, मायागंज के पैथोलॉजी जांच के लिए यूनिक आइडी डेवलप कर लिया गया है. इससे मरीजों को रिपोर्ट के लिए अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा. सेंट पायर्स एजेंसी संचालक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि यहां आने वाले वैसे मरीज जिनकी पैथोलॉजी जांच होनी है, अब उनको यह पूछने की जरूरत नहीं होगी कि क्या जांच हुआ हमारा. अब मरीज खुद यह जान लेंगे की उनका ब्लड सैंपल कहां है. अभी तक सभी जांच हुआ है या नहीं. जांच कितनी देर में हो जायेगा. इतना ही नहीं जांच रिपोर्ट में अगर कोई शक हुआ, तो मशीन को खुद से कमांड मिल जायेगा. इसके बाद मशीन खुद जांच कर रिपोर्ट सीधे मरीज के मोबाइल पर भेज देगा. अस्पताल में कार्यरत निजी एजेंसी सेंट पायस ने यह सुविधा यहां के मरीजों के लिए विकसित की है. सैंपल देने के साथ ही मरीज का यूनिक आइडी बन जायेगा. मरीज के पर्चा को स्कैन कर दिया जायेगा. स्कैन काॅपी कंप्यूटर के माध्यम से आनलाइन सीधे मशीन तक चला जायेगा. मशीन खुद मैसेज लैब टेक्नीशियन को देगा. मरीज को एजेंसी यूनिक आइडी उपलब्ध करायेगा. इसको खोलने के बाद मरीज अपने सैंपल, जांच की जानकारी आसानी से ले सकेंगे. उन्होंने बताया कि एआई के माध्यम से रिपोर्ट को सामान्य भाषा में उपलब्ध कराया जायेगा. मरीज को यह रोग क्यों हुआ. इसको कैसे नियंत्रित किया जा सकता है. इसकी भी सलाह होगी. वहीं जांच रिपोर्ट अगर डाक्टर अपने मोबाइल पर लेना चाहते हैं तो वह भी उपलब्ध होगा. मरीजों को बेहतर जांच की सुविधा मिले इसको लेकर लैब को हाइटेक बनाया गया है. काम पूरा हो गया है. सोमवार से यह सेवा आरंभ होने की संभावना है. . प्रशांत कुमार सिंह, सेंट पायर्स एजेंसी संचालक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NISHI RANJAN THAKUR

NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >