भागलपुर से ऋषभ मिश्रा कृष्ण की रिपोर्ट- सड़क हादसे में घायल मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोडिया गांव निवासी मनोहर यादव (56) की रविवार अहले सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी. वे पेशे से राजमिस्त्री थे. घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है. बताया गया कि मनोहर यादव सड़क किनारे पैदल दरियापुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दरियापुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया. टक्कर के बाद वे सड़क पर गिरकर अचेत हो गए. हादसे के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. परिजन पटना ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि जिस बाइक से हादसा हुआ, वह मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के ही तौसीफ खान की है. मृतक अपने पीछे एक पुत्र और छह पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. पत्नी अनिता देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Bhagalpur. सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौत, बाइक चालक फरार
सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौत, बाइक चालक फरार
