Bhagalpur. सरस्वती विद्या मंदिर का मना भव्य वार्षिकोत्सव

सरस्वती विद्या मंदिर का मना भव्य वार्षिकोत्सव

सुलतानगंज,भागलपुर से रिपोर्ट- सरस्वती विद्या मंदिर अजगैबीनाथधाम स्कूल का आठवां वार्षिकोत्सव शनिवार को भव्य और आकर्षक अंदाज में मनाया गया. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.भैया-बहनों ने भारतीय सेना पर आधारित नाटक, पिरामिड प्रदर्शन, नवदुर्गा रूप की प्रस्तुति और मनमोहक नृत्य-संगीत के जरिए देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदर तस्वीर पेश की. पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा.कार्यक्रम का उद्घाटन सभापति राजकुमार गुड्डू, विद्यालय अध्यक्ष डॉ ब्रह्मदेव नारायण सत्यम, नोपानी विधा मंदिर भागलपुर के प्रधानाचार्य आकाश कुमार, विभाग प्रचारक सुरेंद्र कुमार, सुलतानगंज के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, संरक्षक डॉ अजीत जायसवाल, अरुण कुमार चौधरी व बालकृष्ण पोद्दार ने संयुक्त रूप से किया.मंच संचालन रंजना कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पम्मी रानी ने दिया. कार्यक्रम संयोजक शिक्षक हृषिकेष कुमार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >