भागलपुर से ऋषभ मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट – राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी के बीच शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपांकर पाण्डेय के नेतृत्व में न्यायिक पदाधिकारियों ने शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया. इस दौरान कैदियों के खान-पान, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में न्यायिक पदाधिकारियों ने कैदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही उन्हें विधिक सेवा से संबंधित अधिकारों और प्रावधानों के बारे में अवगत कराया गया. टीम ने कारा के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया और पायी गयी कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश कारा अधीक्षक को दिया.
Bhagalpur. न्यायिक पदाधिकारियों ने किया शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा का निरीक्षण
न्यायिक पदाधिकारियों ने किया शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा का निरीक्षण
