सुलतानगंज,भागलपुर से रिपोर्ट – नगर परिषद सुलतानगंज के मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने शनिवार को पटना में धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणबीर नंदन से शिष्टाचार मुलाकात की. उन्होंने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और अजगैबीनाथ धाम आने का औपचारिक आमंत्रण दिया. मुलाकात के दौरान अजगैबीनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. खासकर गंगा तट पर स्थित मंदिर परिसर के चारों ओर बनी कलाकृतियों और पहाड़ी क्षेत्र की पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को लेकर गंभीर मंथन किया गया. सभापति ने कहा कि इस पहल से अजगैबीनाथ धाम की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को और मजबूती मिलेगी. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
Bhagalpur. न्यास बोर्ड से मिले सभापति, अजगैबीनाथ धाम के सौंदर्यीकरण पर बनी सहमति
न्यास बोर्ड से मिले सभापति, अजगैबीनाथ धाम के सौंदर्यीकरण पर बनी सहमति
