Bhagalpur Rail News: ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण आज कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी

ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण आज कई ट्रेनें कैंसिल रहेंगी

भागलपुर-बांका-दुमका सेक्शन में भागलपुर व टिकानी स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर एक के रखरखाव कार्य के लिए 21 अप्रैल रविवार को साढ़े पांच घंटे ( सुबह 10:30 बजे से 16:00 बजे तक) ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहेगा. इसके लिए कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कुछ दूसरे स्टेशनों से चलाया जायेगा.

21 अप्रैल को रद्द रहेगी ये ट्रेनें

03452/03449 भागलपुर-बांका-भागलपुर पैसेंजर, 03441 हंसडीहा-भागलपुर पैसेंजर व 03444- 03443 भागलपुर-हंसडीहा-भागलपुर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेंगी. वहीं 21 अप्रैल को ही ट्रेन संख्या 03482 भागलपुर-गोड्डा पैसेंजर स्पेशल हंसडीहा से प्रारंभ होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 13334- 13333 पटना-दुमका-पटना एक्सप्रेस को भागलपुर में रोक लिया जायेगा और यहीं से प्रारंभ किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >