Bhagalpur news गोपाल गौशाला में मनीष वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा गोपाल गौशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा गोपाल गौशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. उन्होंने संगठन की मजबूती सहित क्षेत्रीय सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को लेकर विचार विमर्श किया.उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हम सभी को अभी से कमर कस लेनी है. प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने स्तर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करना होगा. अपने जिले में संबंधित विधानसभा, ब्लाक, पंचायत व बूथ स्तर तक युवाओं और महिलाओं सहित सभी लोगों को पार्टी के मुख्य धारा में लाना होगा. 20 वर्षों में हमारे नेता नीतीश कुमार ने बिहार के स्वरूप को बदलने का कार्य किया है. आप सभी कार्यकर्ता को उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है. मौके पर त्रिपुरारी भारती,गोपाल मंडल, विरेन्द्र कुशवाहा, पायल कुमारी, आशीष मंडल, अखिलेश निषाद, प्रेमलाल दास व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

अजगैवीनाथ धाम में मना जाह्नवी गंगा महोत्सव

सुलतानगंज गंगा तट रविवार को मां गंगा के जयकारे से गूंज गया. अजगैवीनाथ मंदिर के उत्तर वाहिनी गंगा तट पर वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया. बिहार, झारखंड के अलावा कई राज्यों के श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर मनोवांछित कामना पूरा होने पर चढ़ावा चढ़ाया. कई श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार कराया. दूर-दूर से आये सैकड़ों वाहन गंगा तट पर लगे थे. बाबा अजगैवीनाथ मंदिर में बाबा पर जलार्पण किया. वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि जाह्नवी ऋषि ने गंगा को पृथ्वी पर पुनअर्वतरित किया था. गंगा जयंती हर वर्ष जाह्नवी गंगा महोत्सव के रूप में मनाया जाता है. पंडा समाज की ओर से रविवार को मां गंगा का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर साड़ी व अन्य सामग्री चढ़ाया गया. षोडशोपचार पूजा की गयी. पंडित हरेंद्र मिश्रा ने पूजा अर्चना कराया. मौके पर पंडा समाज के लोग मौजूद थे.

अजगैवीनगरी में देर शाम भव्य गंगा महाआरती

सुलतानगंज.अजगैवीनाथ धाम में रविवार देर शाम जाह्नवी गंगा महोत्सव हुआ. भव्य जाह्नवी गंगा महाआरती की गयी. गंगा महाआरती पंडित संजीव झा के नेतृत्व में हुई. जय-जय भगीरथ नंदनी जय चकोर चंदनी व जय गंगे मैया के जय घोष के साथ बनारस की तर्ज पर पंडित कृष्णा मिश्रा, देव कुमार मिश्रा व सागर कुमार झा ने भव्य गंगा की महाआरती की. गंगा घाट पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.काफी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर अजगैवीनाथ धाम से बाबा धाम के लिए प्रस्थान किया. शाम में मां गंगा का षोडपचार पूजन, गंगा महाआरती का आयोजन हुआ. मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो गंगा पूजन व महाआरती में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra tomar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >