Mango In Bihar: कभी सड़क किनारे बिकने वाला आम आज विदेशों में भी फेमस, डायबिटीज पेशेंट के लिए बेहद खास, ऐसे बनाई पहचान

Mango In Bihar: बिहार में इन दिनों आम का सीजन चल रहा है. कई तरह के आम ( मालदा, बीज्जू, सीपीया, आम्रपाली ) लोगों को खूब पसंद आते हैं. इन्हीं में एक बेहद ही फेमस और लोगों का पसंदीदा आम है जर्दालु. यह सिर्फ देखने में ही खास नहीं बल्कि इसका टेस्ट भी लोगों को खूब पसंद आता है.

Mango In Bihar: बिहार में आम का सीजन आते ही लोगों का मन उत्साहित हो जाता है. यहां कई प्रजातियों के आम जैसे कि, मालदा, बीज्जू, सीपीया, आम्रपाली… लोगों के बीच काफी फेमस है. इन्हीं में से एक आम है जर्दालु. जो कि लोगों को खूब पसंद आता है और यह अपने आप में ही बेहद खास भी है. बिहार के भागलपुर जिले के जर्दालु आम ने ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है. कहा जाता है कि, जर्दालु आम कभी सड़क किनारे बिका करती थी, जो अब बड़े-बड़े मॉल और विदेशों तक पहुंच गई है.

अन्य आमों से अलग है जर्दालु

बता दें कि, बिहार में भागलपुर के अलावा कई अन्य जगहों पर भी जर्दालु आम की पैदावार होती है. लेकिन, भागलपुर का जर्दालु आम बेहद खास माना जाता है. इसका स्वाद तो देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा कई वीआईपी चखते हैं. बिहार से उन्हें भेंट स्वरूप भेजी जाती है. सड़क किनारे बिकने वाले जर्दालु आम का कुछ समय पहले कृषि विभाग और कृषि विश्वविद्यालय की ओर से टेस्ट किया गया, जिसके बाद पता चला कि, वह बिल्कुल ही अलग है. जर्दालु आम का आकार, महक, सुगंध और टेस्ट अलग पाया गया. तब आत्मा और कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा इसपर काम करना शुरू किया गया. इसके बाद इसे जीआई मिला.

शुगर पेशेंट के लिए भी बेहद खास

बता दें कि, जीआई टैग मिलने के बाद भागलपुर का जर्दालु आम सड़क किनारे डलिया से पैकेट तक पहुंच गया. इसे साथ ही इसने विश्व स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई. देश के बड़े-बड़े मॉल के साथ विदेशों के लोग भी इसे पसंद कर रहे हैं. इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों तक जर्दालु आम पहुंच रहा है. इस आम को लेकर एक और खास बात यह भी बताई जा रही है कि, वैज्ञानिक के रिसर्च में यह भी पता चला है कि, यह शुगर पेशेंट के लिए भी खास है. इसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं.

Also Read: Bihar Rain Alert: बिहार में इस कारण 2 से 3 दिन में होगी भारी बारिश, आपदा प्रबंधन ने पहले ही किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >